भारतीय सेना ने जारी किया अग्निवीर GD का एडमिट कार्ड, जून 30 से शुरू होगी CEE परीक्षा

भारतीय सेना ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) श्रेणी का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 16 जून 2025 को जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को 30 जून से 3 जुलाई 2025 तक आयोजित होने वाली Common Entrance Exam (CEE) के लिए है, जिसकी अवधि 60 मिनट होगी

भारतीय सेना ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके उम्मीदवार लॉगिन सेक्शन में प्रवेश करना होगा। इसके बाद ‘CEE 2025‑26 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करके हॉल टिकट स्क्रीन पर प्राप्त करके, डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लेना चाहिए

एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, दिनांक, समय, और महत्वपूर्ण निर्देश (जैसे फोटो पहचान पत्र साथ लाना) स्पष्ट रूप से उल्लिखित रहेगा । बिना एडमिट कार्ड और वैध फोटो-आईडी के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “Candidate Login” सेक्शन में जाएं।

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

  4. “CEE 2025-26 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।

  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट आउट लें।

इसके अतिरिक्त, अन्य श्रेणियों — जैसे ट्रेड्समैन, तकनीकी, महिला मिलिट्री पुलिस आदि — के एडमिट कार्ड 18 जून 2025 से जारी किए गए हैं। यह जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट है

  अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथियां

पद का नाम एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) 18 जून 2025
अग्निवीर (टेक्निकल) 19 जून 2025
अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) 23 जून 2025
अग्निवीर GD (महिला मिलिट्री पुलिस) 23 जून 2025
सोल्जर टेक्निकल (NA) 24 जून 2025
हवलदार एजुकेशन (IT/साइबर, इंफो ऑप्स, लिंग्विस्ट) 24 जून 2025
सिपाही (फार्मा) 25 जून 2025
JCO RT (पंडित, ग्रंथी, मौलवी, पादरी, आदि) 25 जून 2025
JCO कैटरिंग 25 जून 2025
हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टोग्राफर 25 जून 2025
अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल) 26 जून 2025
अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल) टाइपिंग टेस्ट 26 जून 2025

महत्वपूर्ण निर्देश

  • एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

  • एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, या वोटर आईडी) अनिवार्य रूप से साथ लाएं।

  • एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *